बलिया । जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुखपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा और थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमे से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक कृपाशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ सुखपुरा चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 168/2026 से संबंधित अनुभव तिवारी (19) और सुजीत सोनार (19), दोनों निवासी जीराबस्ती, थाना सुखपुरा, को बैसहा तिराहे के पास से करीब 5:15 बजे गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान सुजीत सोनार के कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा और एक मिस कारतूस बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ धारा 109(1), 3(5) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, सुजीत सोनार का पूर्व में भी एक आपराधिक मामला दर्ज है।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।








