Search
Close this search box.

विशेष लोक अदालत से मिलेगा त्वरित और सुलभ न्याय, 21 से 23 अगस्त तक होगा आयोजन

बलिया । जनपद के उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार झा के आदेश पर वन स्टॉप सेंटर, बलिया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पैरालीगल वालंटियर्स रीता शर्मा, मीरा, शिल्पी गुप्ता, दीप्ती और भोला शर्मा ने महिलाओं एवं अन्य प्रतिभागियों को उनके विधिक अधिकारों और न्यायिक योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान “समाधान समारोह–2026” के अंतर्गत देशभर में संचालित विशेष लोक अदालत अभियान के बारे में बताया गया। अभियान का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उन मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण करना है, जिनमें समझौते की संभावना है।

पैरालीगल वालंटियर्स ने बताया कि 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत आयोजित होगी। इसके माध्यम से पक्षकारों को त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। सुलह-समझौता बैठक जनपद न्यायालय, बलिया परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में होगी। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी और सहयोग के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें