Search
Close this search box.

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

रसड़ा बलिया। विद्या भारती से संबद्ध नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, अखनपुरा में छात्र नेतृत्व, अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

मुख्य अतिथि शिशु शिक्षा समिति के मंत्री डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने नव निर्वाचित छात्र संसद पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि बलिया संभाग के संभाग निरीक्षक कन्हैया चौबे एवं विद्यालय प्रबंधक संजय कश्यप रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र पांडे ने की।

छात्र संसद में आर्यन तिवारी ने प्रधानमंत्री, वीर प्रताप सिंह ने उप प्रधानमंत्री, श्रेया यादव ने कन्या भारती अध्यक्ष, रोहित सिंह एवं श्रेयांश गोयल ने सेनापति, आयुषी चौबे ने मुख्य न्यायाधीश तथा अन्य छात्र-छात्राओं ने उपाध्यक्ष एवं मंत्री पद की शपथ ली।

मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्र संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व, सेवा, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करती है। प्रधानाचार्य ने इसे कर्तव्यबोध, आत्मविश्वास और संगठन क्षमता विकसित करने का प्रभावी मंच बताया। कार्यक्रम का संचालन सोनी सिंह ने किया। रणजीत सिंह ने आभार जताया।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें