Search
Close this search box.

इंटरैक्ट क्लब जैपुरिया स्कूल्स बनारस की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार

चन्दौली। /डीडीयू नगर सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल्स बनारस के इंटरैक्ट क्लब का पांचवां पदग्रहण समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोटरी मंडलाध्यक्ष रो. पूनम गुलाटी रहीं। रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल द्वारा प्रायोजित क्लब की सत्र 2026-27 की नवगठित युवा कार्यकारिणी को पदभार ग्रहण कराया गया तथा नए सदस्यों को सदस्यता पिन प्रदान की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, समूह नृत्य और संगीतमय कार्यक्रमों से अतिथियों का स्वागत किया। समृद्धि चंदेल ने अध्यक्ष, धृति पाठक ने उपाध्यक्ष, सय्यद हसन अब्बास ने सचिव, वैष्णवी जायसवाल ने संयुक्त सचिव तथा ऋतुराज खरवार ने कोषाध्यक्ष का दायित्व संभाला।

मुख्य अतिथि ने कहा कि इंटरैक्ट क्लब विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट मंच है। प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ने कहा कि नेतृत्व का वास्तविक अर्थ अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन है। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पदाधिकारी, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन आरुषी बजाज और जाह्नवी खंडेलवाल ने किया।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें