बलिया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चंद्रशेखर उद्यान में शिक्षामित्रों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहीद शिक्षामित्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष और योगदान को याद किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
शिक्षामित्रों ने सरकार से मांग की कि उनका कार्यकाल 62 वर्ष तक किया जाए और उन्हें समायोजन की प्रक्रिया में शामिल किया जाए। इसके साथ ही शिक्षामित्रों को टीईटी की समस्या से मुक्त किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। अपनी मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने जिला अधिकारी बलिया को पत्रक सौंपते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर मंटू मिश्रा, अखिलेश पांडेय, धर्मनाथ सिंह, हरिराम यादव, शिवकुमार सिंह, अमित सिंह, निर्भय नारायण राय, अजीत लाल वर्मा, मनोज यादव, अरविंद यादव, मुकेश कुमार राय, छोटे लाल चौधरी, आनंद उपाध्याय, संजय कुमार प्रसाद, इंद्रेश चौहान, रिंकू सिंह, सुनील कुमार सिंह और सीमा पाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।









