मिर्जापुर । 39वीं वाहिनी पी.ए.सी., मिर्ज़ापुर के प्रांगण में 53वीं अंतर वाहिनी पी.ए.सी. राइफल, पिस्तौल शूटिंग और आर्म्स एफिशिएंसी रेस (Alarm Efficiency Race) प्रतियोगिता का अत्यंत हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पी.ए.सी. पूर्वी जोन की विभिन्न वाहिनियों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन किया।
शुभारंभ एवं स्वागत समारोह प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस उप-महानिरीक्षक सेक्टर वाराणसी, मनोज कुमार सोनकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में 39वीं वाहिनी पी.ए.सी. के सेनानायक नैपाल सिंह ने मुख्य अतिथि का पुष्प-गुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। इसके पश्चात, सेनानायक द्वारा सभी प्रतिभागी टीमों के प्रभारियों एवं खिलाड़ियों का परिचय मुख्य अतिथि से कराया गया।
परिचय सत्र के उपरांत, सभी वाहिनियों के खिलाड़ियों ने एक अत्यंत आकर्षक और अनुशासनबद्ध मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसकी मुख्य अतिथि ने सलामी ली।इस अंतर वाहिनी प्रतियोगिता में पी.ए.सी. की कुल 10 प्रतिष्ठित वाहिनियों ने पूरी ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 275 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में शामिल वाहिनियों के नाम निम्नलिखित हैं:39वीं वाहिनी पी.ए.सी., मिर्ज़ापुर (मेजबान वाहिनी)42वीं वाहिनी पी.ए.सी., नैनी, प्रयागराज36वीं वाहिनी पी.ए.सी., वाराणसी34वीं वाहिनी पी.ए.सी., वाराणसीचतुर्थ वाहिनी पी.ए.सी.,धूमनगंज प्रयागराज20वीं वाहिनी पी.ए.सी., आज़मगढ़48वीं वाहिनी पी.ए.सी., सोनभद्र12वीं वाहिनी पी.ए.सी., फतेहपुर33वीं वाहिनी पी.ए.सी., झाँसी37वीं वाहिनी पी.ए.सी., कानपुर प्रयागराज।

प्रतियोगिता के दौरान सभी खिलाड़ियों ने उच्च कोटि के शारीरिक कौशल का परिचय दिया। आर्म्स एफिशिएंसी रेस में खिलाड़ियों को 10 कठिन बाधाओं को पार करते हुए अपनी दक्षता दिखाई। सभी बाधाओं को सफलतापूर्वक पार करते हुए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेजबान 39वीं वाहिनी पी.ए.सी., मिर्ज़ापुर की टीम ने इफिशिएंसी रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर उप सेनानायक देवेंद्र सिंह, सहायक सेनानायक उस्मान ,शिविरपाल मशबूल हसन, सहायक शिविरपाल राहुल सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक मनोज कुमार सिंह, पीसी महेंद्र नाथ, पीसी संजीव यादव एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
रिपोर्टिंग मिर्जापुर बसंत कुमार गुप्ता।









