Search
Close this search box.

बरेका में लगे जन चौपाल में जेसीपी का आदेश ठेंगे पर

वाराणसी: बरेका में डॉ. के. एजिलेरासेन के नेतृत्व में क्षेत्रीय आम जनमानस की समस्याओं को जानने उनका फौरी निदान के लिए जनचौपाल का आयोजन किया गया. इस दौरान कुल तेईस आवेदन में दस से ग्यारह आवेदन पर सुनवाई हुई. इसमें सबसे जोरदार मुद्दा मंडौली में बह रहे सीवर का रहा, जिसको क्षेत्रीय महिलाओं ने उठाया उनका आरोप था कि यहां के पार्षद घासी पटेल कुछ करते नही है सिर्फ आम जनमानस को बेकूफ़ बनाने का काम कर रहे है।

दूसरा मुद्दा मंडुवाडीह पार्षद राजेश कनौजिया ने चांदपुर और मुडैला में लग रहे बस स्टैंड और दारू की दुकान का मुद्दा उठाया। बस स्टैंड की बात करें वो अभी भी उसी तरह है। जिसका आश्वासन तीन घण्टे में हटाने का था। इस विषय पर पार्षद राजेश ने चौकी इंचार्ज राहुल सिंह से जब जानकारी मांगी तो पहले तो गोल मटोल जवाब देकर पल्ला झाड़ना चाहा।

मगर पार्षद के जिद करने पर चौकी इंचार्ज ने कहा की सिर्फ बस पार्किंग रोक सकते अगर बस वाले रुक कर घंटो सवारी बैठाएंगे तो उसमें पुलिस कुछ नही कर सकती। उन्होंने इस मुद्दे पर आगे कहा की अगर ज्यादा परेशानी है तो आप टीआई का नम्बर लेकर बात करिए वही कारवाई करेंगे। चौकी इंचार्ज साहब के जवाब ऐसा लगता है जन चौपाल जैसा मेला लगाना पुलिस के लिए कोई मायने नही रखता सिर्फ खाली जनता को बेकूफ़ बनाने का जरिया मात्र है

Leave a Comment

और पढ़ें