Search
Close this search box.

सिगरा पुलिस का बड़ा एक्शन: सुबह-सुबह अवैध शराब बिक्री पर छापा, थाना प्रभारी शिवकांत मिश्रा ने कराई कार्रवाई

वाराणसी । जनपद के सिगरा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से असमय शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ थाना प्रभारी शिवकांत मिश्रा ने सख्त कार्रवाई की। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने सिगरा स्थित एक देशी शराब की दुकान पर छापेमारी की, जहां निर्धारित समय से पहले खुलेआम शराब बेची जा रही थी।

थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर अवैध बिक्री पर तत्काल रोक लगाई और संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कराई। पुलिस की इस कार्रवाई से नियमों का उल्लंघन कर शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गया।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय से पहले या नियमों के विरुद्ध शराब बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आगे भी ऐसे मामलों में अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें