वाराणसी । जनपद के सारनाथ थाना पुलिस ने भोजपुरी फिल्म बनाने के नाम पर 78 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में चार वर्षों से फरार चल रहे आरोपी जसवंत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपी ने फिल्म निर्माण में निवेश और मुनाफे का झांसा देकर पीड़ित से 78 लाख रुपये हड़प लिए थे।
शिकायत के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यह मामला सारनाथ थाना क्षेत्र का है।










