जौनपुर । बाबतपुर-जौनपुर हाईवे पर धरोहर होटल के पास देर रात CNG सिलेंडर से लदी एक गाड़ी की नोजल अचानक टूट जाने से अफरा-तफरी मच गई। गैस रिसाव की आशंका के चलते कर्मचारियों को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी।
देर रात होने के कारण हाईवे पर यातायात सामान्य रहा, जिससे स्थिति और नहीं बिगड़ी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा इंतजाम करते हुए रिसाव पर नियंत्रण पाया। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक सतर्कता बरती गई।










