Search
Close this search box.

कोतवाली पुलिस ने चेन स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाशों को दबोचा

लूटी गई चेन का टुकड़ा, नगदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरा

वाराणसी। कोतवाली थाना पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 6 अगस्त को मछोदरी पार्क क्षेत्र से संतोष कुमार और रोशन कुमार निवासी कटिहार, बिहार को गिरफ्तार किया। दोनों पर कबीर चौरा अस्पताल के पास बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनने का आरोप है।

चेन का टुकड़ा और बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई चेन का करीब तीन अंगुल लंबा टुकड़ा, 2200 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त होंडा एसपी बाइक और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है।

पूछताछ में कबूली वारदात

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने महिला से छीनी गई चेन में से कुछ हिस्सा बेच दिया था। बिक्री से मिले रुपये में से बची रकम पुलिस ने बरामद की है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह सहित कोतवाली पुलिस और सर्विलांस सेल के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें