Search
Close this search box.

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक

बलिया । उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर (ब्रेन ट्यूमर) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

बताया जा रहा है कि उमाशंकर सिंह का निधन बुधवार देर शाम उपचार के दौरान हुआ। वे करीब 55-56 वर्ष के थे। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।उमाशंकर सिंह बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वे बसपा के एकमात्र विजयी प्रत्याशी थे।

उनके निधन के साथ ही विधानसभा में बसपा का प्रतिनिधित्व समाप्त हो गया है, जिसे पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।बसपा सुप्रीमो मायावती सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्हें एक समर्पित, ईमानदार और लोकप्रिय नेता के रूप में याद किया जा रहा है।पूर्वांचल में उमाशंकर सिंह अपनी सामाजिक गतिविधियों के लिए भी जाने जाते

Leave a Comment

और पढ़ें