बलिया । बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शंकरपुर में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सपा नेता इंद्रासन राम ने उन्हें गरीबों का मसीहा और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताया। उन्होंने कहा कि रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से उमाशंकर सिंह जैसा जनप्रतिनिधि न तो पहले कोई था और न ही भविष्य में कोई होगा।
मीडिया से बातचीत के दौरान इंद्रासन राम उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बेहद भावुक हो गए और अपनी आंखों से छलक आए आंसुओं को रोक नहीं सके। उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह ने हमेशा गरीब, जरूरतमंद और वंचित लोगों की मदद को प्राथमिकता दी। क्षेत्र की जनता के बीच उनकी अलग पहचान थी और उनके निधन से समाज तथा क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
सपा नेता ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन जनसेवा और मानवीय संवेदनाओं के स्तर पर उमाशंकर सिंह का योगदान सदैव याद किया जाएगा।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।



