गाजीपुर। सैदपुर नगर के वार्ड संख्या 14 में शनिवार को 25 वर्षीय युवक चंदन सेठ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर की पहली मंजिल पर खिड़की के पास दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे तत्काल चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक चंदन सेठ पुत्र स्व. चंद्रबली सेठ नगर के एक मार्ट में काम करता था। परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह बाजार से लौटने के बाद उसने नहाया और घर में ही था। इसी दौरान उसकी फोन पर किसी युवती से बातचीत हुई। बातचीत के बाद वह कमरे से छत की ओर चला गया।
कुछ देर बाद परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा।बाद में परिजनों को बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग मिली। मृतक के भाई पंकज ने पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।





