Search
Close this search box.

गहमर पुलिस ने 42 पाउच अवैध देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा

गाजीपुर । जनपद अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसके कब्जे से 42 पाउच देशी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार सोमवार, 10 अगस्त को देवल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवपूजन मय हमराह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध देशी शराब लेकर लहना तिराहे की ओर आ रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लहना तिराहे से करीब 100 मीटर पहले घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान पन्तू चौधरी पुत्र राजनाथ चौधरी, निवासी ग्राम सायर, थाना गहमर, गाजीपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके झोले से 42 पाउच देशी शराब ब्लू लाइम टेट्रा पैक बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी को सुबह 10:50 बजे हिरासत में लेकर थाना गहमर में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवपूजन, कांस्टेबल जुगुनू सोनकर, अनिकेत वर्मा और हिमांशु सिंह शामिल रहे।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें