Search
Close this search box.

लार्ड कार्नवालिस पार्क के पास हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

गाजीपुर । जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 10 अगस्त को उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा मय हमराह लार्ड कार्नवालिस पार्क के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले रामू बिंद पुत्र ठग्गा बिंद, निवासी ग्राम सोनहरिया (डीलिया), थाना कोतवाली, गाजीपुर को पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 589/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, आबकारी अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कोतवाली और नंदगंज थाने के पुराने मामले भी शामिल हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें