गाजीपुर । जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मुकदमे में वांछित चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान थाना भांवरकोल में दर्ज मुकदमा संख्या 132/2026 में वांछित पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों में अभिमन्यु भारती उर्फ मोनू उर्फ मन्नू (23), आशीष भारती (22), रोहित कुमार (23) और भीमसेन कुमार भारती (22), सभी निवासी ग्राम दहिनवर, थाना भांवरकोल, तथा राजेश कुमार (25) निवासी ग्राम कबीरपुर, थाना भांवरकोल शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3) और 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास फिलहाल इसी मुकदमे से संबंधित है।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।







