बलिया। जनपद के विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नगर बलिया के छात्र नेता एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जाकिर हुसैन ने शहर के नजदीक ग्राम सभा स्वरूप बांध में गरीब एवं आदिवासी बच्चों के बीच पुस्तक, कलम, कॉपी और तिरंगा वितरित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
जाकिर हुसैन ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। शिक्षित समाज ही अपने हक और अधिकारों को समझ सकता है तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि अगस्त माह स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का माह है, ऐसे में समाज के प्रत्येक वर्ग के बच्चों तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना जरूरी है।
उन्होंने बच्चों को देशभक्ति और शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि आर्थिक परिस्थितियां किसी बच्चे की पढ़ाई में बाधा नहीं बननी चाहिए। समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में तिरंगा और शैक्षिक सामग्री पाकर उत्साह देखने को मिला। जाकिर हुसैन ने अपने मदर टेरेसा फाउंडेशन की ओर से विश्व आदिवासी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।







