वाराणसी। जनपद के कचहरी परिसर के विस्तारीकरण सहित अधिवक्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को चौकाघाट पानी टंकी के पास अधिवक्ताओं ने विशाल धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर हुंकार भरी और कचहरी परिसर के विस्तार की मांग उठाई।
धरने में दी बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ल एडवोकेट के साथ संजय पांडेय, अजय पांडेय, बबलू, पंकज पांडेय, धीरेंद्र नाथ शर्मा, सतीश यादव, पूनम मिश्रा, कमलेश सिंह, संजय यादव समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।
अधिवक्ताओं ने कहा कि बढ़ती संख्या और कार्य के दबाव को देखते हुए कचहरी परिसर का विस्तारीकरण बेहद आवश्यक है। उन्होंने नए और पुराने अधिवक्ताओं के लिए पेंशन, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, मेडिक्लेम इंश्योरेंस तथा अधिवक्ता सुरक्षा एक्ट कानून पारित करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बनारस क्लब और कमिश्नर आवास को कचहरी परिसर से जोड़कर इसका विस्तार किया जा सकता है। अधिवक्ताओं ने कहा कि कमिश्नर आवास अंग्रेजों के जमाने का है, ऐसे में जनहित में भूमि के बेहतर उपयोग पर विचार किया जाना चाहिए।
रिपोर्टिंग अशोक कुमार गुप्ता।







