Search
Close this search box.

उर्स मेला व बारावफात को लेकर लोहता पुलिस का पैदल मार्च, आयोजकों को नई परंपरा से बचने की हिदायत

लोहता । आगामी उर्स मेला एवं बारावफात के मद्देनजर लोहता थाना प्रभारी दिगम्बर उपाध्याय ने सोमवार को कोटवां क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीम ने कोटवां, मुस्लिमपुरा, डिहवा और खरका सहित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों एवं आयोजनकर्ताओं से संवाद कर आगामी आयोजनों के संबंध में जानकारी ली।

थाना प्रभारी दिगम्बर उपाध्याय ने आयोजकों से अपील की कि धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें और किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू न करें। उन्होंने कहा कि पूर्व से चली आ रही परंपराओं के अनुसार ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा किसी भी गतिविधि से दूसरे समुदाय की भावनाएं प्रभावित न हों।

पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को परखा। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

इस दौरान कोटवां चौकी प्रभारी गौरव कुमार सिंह सहित थाना पुलिस बल एवं महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं। पुलिस ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ाने की बात कही।

रिपोर्टिंग अशोक कुमार गुप्ता।

Leave a Comment

और पढ़ें