Search
Close this search box.

वाराणसी के लोहता में पुलिस का जुआरियों पर एक्शन, 3 अभियुक्त गिरफ्तार; ताश के पत्ते और नकदी बरामद

वाराणसी । जनपद के पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहता पुलिस टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने धन्नीपुर भट्टा क्षेत्र से जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

अभियुक्तों के पास से ताश के 52 पत्ते, माल फड़ की रकम और जामा तलाशी में कुल 950 रुपये बरामद किए गए हैं।पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय की पुलिस टीम ने 9 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:20 बजे धन्नीपुर भट्टा के पास छापेमारी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में कन्हई सराय हरपालपुर निवासी 30 वर्षीय हबीब पुत्र अजीम उर्फ मँहगू, धन्नीपुर हरपालपुर निवासी 50 वर्षीय मोबीन पुत्र मोहम्मद मुस्लिम और रहीमपुर निवासी 58 वर्षीय नूर मोहम्मद उर्फ नानक पुत्र स्व. मोहम्मद इब्राहिम शामिल हैं।

पुलिस ने मौके और अभियुक्तों के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, माल फड़ से 690 रुपये तथा जामा तलाशी के दौरान 260 रुपये बरामद किए हैं। इस गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना लोहता में मुकदमा अपराध संख्या 0235/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, उप-निरीक्षक ऋतुराज सिंह, हेड कांस्टेबल मोहन कुमार, हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश सिंह, कांस्टेबल अजीत कुमार, कांस्टेबल अलीमुल्लाह अंसारी और कांस्टेबल अमित सिंह यादव शामिल रहे।

रिपोर्टिंग अशोक कुमार गुप्ता।

Leave a Comment

और पढ़ें