Search
Close this search box.

भंडारी देवी मंदिर प्रांगण से दोपहिया वाहन चोरीअहरौरा (मिर्जापुर)। भंडारी देवी मंदिर परिसर में

मिर्जापुर । भंडारी देवी मंदिर परिसर में डोला यात्रा के दौरान वाराणसी से आए ज्ञानेंद्र तिवारी की होंडा ट्विस्टर बाइक चोरी हो गई। वाहन संख्या UP 61P 3799 बताई गई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 10 और 11 अगस्त की मध्यरात्रि मंदिर प्रांगण में हुई।

ज्ञानेंद्र तिवारी अपने साथियों पप्पू पहलवान, दीपक सिंह, शशिकांत गुप्ता, दीपक दीक्षित और विनोद कुमार के साथ डोला यात्रा में भंडारा एवं प्रसाद वितरण के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उन्होंने अपना दोपहिया वाहन मंदिर परिसर में खड़ा किया था। बाद में वाहन गायब मिला। ज्ञानेंद्र तिवारी ने वाहन चोरी की सूचना अहरौरा पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टिंग मिर्जापुर अनुप कुमार।

Leave a Comment

और पढ़ें