Search
Close this search box.

स्वतंत्रता दिवस पर डीडीयू नगर में सजेगा ‘एक शाम देश के नाम’ कवि सम्मेलन

चन्दौली। /डीडीयू नगर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद की ओर से नगर पालिका इंटर कॉलेज स्थित वीर अब्दुल हमीद सभागार में ‘एक शाम देश के नाम’ कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम छह बजे होगा। कवि सम्मेलन में देश के जांबाज सिपाहियों, वीर बलिदानियों और स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को समर्पित देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं की प्रस्तुति होगी।

नगर पालिका परिषद ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर कविताओं का आनंद लेने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस की भावना को मजबूत करने के साथ ही आमजन में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना जागृत करना है।

नगर पालिका परिषद की चेयरमैन सोनू किन्नर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के वीर सपूतों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का दिन है। ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करते हैं।

वहीं अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने नगरवासियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने और इसे सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें