Search
Close this search box.

अभिलेख प्रदर्शनी में दिखी विभाजन की त्रासदी, मंत्रियों ने किया अवलोकन तस्वीरों और अभिलेखों के जरिए सामने आई विभाजन की दर्दनाक कहानी

बलिया । विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर शुक्रवार को आपदा विभाग के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं प्रदेश मंत्री विजय राजभर ने फीता काटकर किया। इस दौरान सूचना विभाग की ओर से विभाजन की त्रासदी से जुड़ी घटनाओं, स्मृतियों और अभिलेखों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया।

प्रदर्शनी में तस्वीरों और अभिलेखों के माध्यम से वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान हुए विस्थापन, संघर्ष और जनहानि की दर्दनाक कहानी को प्रदर्शित किया गया। मंत्रियों ने प्रदर्शनी में दर्ज घटनाओं को गंभीरता से देखा और विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को स्मरण किया।

कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं प्रदेश मंत्री विजय राजभर ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि विभाजन की स्मृतियों को संजोना आवश्यक है, ताकि नई पीढ़ी इतिहास की इस त्रासदी से परिचित हो सके। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देते हैं।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, महिला आयोग सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, सीडीओ आलोक कुमार, सीआरओ गुलशन सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें