Search
Close this search box.

वाराणसी भारतीय डाक कर्मचारी संघ का संयुक्त अधिवेशन संपन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी, पोस्टमैन व एमटीएस वाराणसी पश्चिम मंडल का संयुक्त अधिवेशन रविवार को सरदार पटेल धर्मशाला तेलियाबाग में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विशेश्वर राय प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ एवं सहायक जनरल सेक्रेटरी बीपीईए राजीव सिंह उत्तर प्रदेश डाक कर्मचारी के प्रभारी राम रतन पाण्डेय मौजूद थे।

इस अधिवशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष राज बहादुर जायसवाल, उपा अध्यक्ष घनश्याम पटेल, सचिव मृत्युंजय कुशवाहा एवं कोषा अध्यक्ष उपेंद्र कुमार, संगठन मंत्री अखिलेश कुमार सिंह पोस्टमैन वर्ग में अध्यक्ष कमलकांत सिंह, सचिव सुनील दुबे को चुना गया। वहीं कार्यक्रम का संचालन राकेश पाण्डेय ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

संपत्ति विवाद में हत्या, एक ही परिवार के चार दोषियों को आजीवन कारावास गाजीपुर जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय की अदालत ने दिलदारनगर थाना क्षेत्र के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने संपत्ति विवाद में युवक की हत्या के मामले में एक ही परिवार के चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।अदालत ने ऐनुद्दीन खाँ, नौशाद खाँ, इरफान खाँ और माहेनूर निशा उर्फ मेहरून निशा को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 के तहत दोषी ठहराया।यह घटना 8 अप्रैल 2023 की रात की है, जब दिलदारनगर निवासी अमजद खाँ की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी शहनाज अख्तर ने आरोप लगाया था कि सास की मृत्यु के बाद संपत्ति विवाद को लेकर परिवार लगातार प्रताड़ित कर रहा था और धमकियाँ दे रहा था।अदालत ने आदेश दिया कि अर्थदंड की 60 प्रतिशत राशि मृतक की पत्नी को क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाएगी। न्यायाधीश ने कहा कि पारिवारिक हत्याएं समाज को शर्मसार करती हैं और ऐसे अपराधों पर कठोर दृष्टिकोण जरूरी है।