Search
Close this search box.

9.17 लाख की लागत से बनेगी सीसी सड़क व नाली, विधायक रमेश जायसवाल ने कराया उद्घाटन

चन्दौली। /डीडीयू नगर। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नंबर 13, काली महाल में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। पूर्वांचल विकास निधि से करीब 9 लाख 17 हजार रुपये की लागत से धनंजय सिंह के मकान से सीमा जायसवाल के मकान तक यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

विधायक ने स्थानीय जनता के हाथों निर्माण कार्य का उद्घाटन कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और विकास की गति लगातार जारी रहेगी।

विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्य उनकी प्राथमिकता हैं। शासन स्तर पर विकास के लिए पूरी ताकत लगाकर विधानसभा क्षेत्र में जरूरी सुविधाओं का विस्तार कराया जाएगा।उद्घाटन अवसर पर नन्दू जायसवाल, लक्ष्मण जायसवाल, नितिन गुप्ता, युवराज चौहान, शिवकुमार गुप्ता, विक्की जायसवाल, दीपू चौरसिया, धीरज मौर्य, राजकुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें