Search
Close this search box.

बरेका संस्थान में रंगारंग सावन महोत्सव, महिलाओं ने उत्साह से मनाया सावन का उल्लास

वाराणसी । बरेका संस्थान द्वारा सावन की हरियाली, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता को समर्पित सावन महोत्सव का रंगारंग आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर सावन के पारंपरिक उल्लास और उमंग को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन शिवांशी फिटनेस जोन की संचालिका श्रीमती बिंदु सिंह ने किया।

महोत्सव के दौरान विभिन्न मनोरंजक एवं रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पारंपरिक गीत-संगीत, सावन की उमंग और खेलों ने वातावरण को उत्साह से भर दिया। फिटनेस, रूप एवं वस्त्र सज्जा के आधार पर श्रीमती पिंकी त्रिपाठी को ‘मिस सावन’ चुना गया। श्रेष्ठ बैलेंस प्रतियोगिता में श्रीमती रंजू यादव तथा म्यूजिकल चेयर में श्रीमती पूजा कश्यप ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में सुनीता, प्रिनु विश्वकर्मा, प्रतिभा, कृष्णा, संजू, रजनी यादव, गायत्री, सीमा, विभा शाही, नीलिमा, रीना, सोनी तिवारी, गायत्री तिवारी और सलोनी सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।विजेताओं को बरेका के जनसंपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार एवं श्रीमती रजनी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

आयोजन की व्यवस्थाओं में श्री एस.के. सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सावन महोत्सव ने महिला सहभागिता, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और भारतीय लोक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें