Search
Close this search box.

कचहरी विस्तारीकरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार, BLW भिखारीपुर में विशाल धरना

वाराणसी । कचहरी परिसर के विस्तारीकरण समेत अधिवक्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर BLW भिखारीपुर में अधिवक्ताओं ने विशाल धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। प्रदर्शन में दी बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद कुमार शुक्ल, बनारस क्लब के संरक्षक अजय पांडेय ‘बबलू’, संजय पांडेय, बलदेव त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए।

अधिवक्ताओं ने कहा कि बढ़ती संख्या को देखते हुए कचहरी परिसर का तत्काल विस्तारीकरण किया जाना जरूरी है। सभी अधिवक्ताओं के लिए पर्याप्त चैंबर की व्यवस्था की जाए, ताकि पुराने और नए अधिवक्ता सम्मानजनक एवं सुविधाजनक तरीके से अपना कार्य कर सकें। इसके साथ ही अधिवक्ताओं के लिए पेंशन, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और मेडिक्लेम इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई।

अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सुरक्षा एक्ट को कानून के रूप में पारित करने की भी मांग की। वक्ताओं ने सुझाव दिया कि बनारस क्लब और कमिश्नर आवास की भूमि को कचहरी परिसर से जोड़कर विस्तारीकरण किया जा सकता है।

इस अवसर पर मिर्जापुर के अधिवक्ता अभिषेक कुमार दुबे ने दी बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ल को विंध्याचल मां की तस्वीर, अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

रिपोर्टिंग अशोक कुमार गुप्ता।

Leave a Comment

और पढ़ें