गाजीपुर । जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय ज्ञान समिति की बैठक हुई। बैठक में बच्चों के सुरक्षित परिवहन को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्कूलों में परिवहन समिति बनाने, उसकी नियमित बैठक कराने और स्कूलों से तालमेल के लिए कंट्रोल रूम शुरू करने को कहा।उन्होंने स्कूलों में चलने वाले वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट और दूसरे जरूरी कागजातों की जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और पुलिस सत्यापन भी सुनिश्चित करने को कहा।
चालकों को बेसिक ड्राइविंग गाइडलाइन की जानकारी देने, प्रशिक्षण दिलाने और स्कूलों से प्रमाण पत्र लेने के निर्देश दिए गए। बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, सीपीआर की जानकारी और पीने के पानी की व्यवस्था जरूरी होगी। राजमार्गों के पास स्थित स्कूलों में ब्लिंक इंडिकेटर लगाने को भी कहा गया।जिलाधिकारी ने साफ कहा कि सुरक्षा मानक पूरे नहीं करने वाले वाहनों से बच्चों को नहीं ले जाया जाएगा। कहीं भी लापरवाही मिली तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।









