Search
Close this search box.

दो फरार आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 84 के तहत उद्घोषणा

गाजीपुर । बिरनो थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश के क्रम में दो फरार आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 84 के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार जुगुनू उर्फ राकेश यादव पुत्र अम्बिका यादव और अम्बिका यादव पुत्र स्व. रामनरेश यादव, निवासी बीरबलपुर मठिया, थाना बिरनो, मुकदमा अपराध संख्या 139/2026 में वांछित हैं।

दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 333, 109(1), 118(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक न्यायिक मजिस्ट्रेट, त्वरित न्यायालय कक्ष संख्या-01 द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील नहीं हो सकी।

वारंट में आरोपियों के फरार होने अथवा गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपे होने का उल्लेख किया गया है।न्यायालय के आदेश पर दोनों के खिलाफ उद्घोषणा कर उन्हें 22 सितंबर 2026 या उससे पूर्व न्यायालय में उपस्थित होकर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें