Search
Close this search box.

वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे को लखनऊ संबद्ध किए जाने के विरोध में पेंशनर संघर्ष मोर्चा का धरना जारी

बलिया । वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में तैनात रहे आनंद दुबे को लखनऊ संबद्ध किए जाने के विरोध में पेंशनर संघर्ष मोर्चा का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। मोर्चा पदाधिकारियों का कहना है कि वरिष्ठ कोषाधिकारी की संबद्धता समाप्त कर उन्हें पूर्व पद पर वापस लाया जाए। इसी मांग को लेकर पेंशनरों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।

पेंशनर संघर्ष मोर्चा के संयोजक मंडल के सदस्य बरमेश्वर नाथ पांडेय ने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में 25 अगस्त से 9 सितंबर तक मौन व्रत रखा जाएगा। इसके बाद 10 सितंबर से 21 सितंबर तक क्रमिक अनशन किया जाएगा। इसके बावजूद मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को आमरण अनशन में तब्दील किया जाएगा। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे की लखनऊ संबद्धता समाप्त होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

धरनास्थल पर मीडिया से बातचीत करते हुए मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों और आंदोलन की आगामी रणनीति के बारे में जानकारी दी। पेंशनरों ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment