Search
Close this search box.

जन्माष्टमी पर काशी को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जुटा नगर निगम

वाराणसी । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए नगर निगम ने शहर की स्वच्छता और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने अधिकारियों को प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों, जुलूस मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जन्माष्टमी के दौरान नियमित कूड़ा उठान, नालियों की तली झाड़ सफाई और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की जाएगी। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सैनिटेशन व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

श्रद्धालुओं के आवागमन वाले प्रमुख मार्गों पर सड़क पैचवर्क का कार्य प्राथमिकता से पूरा कराने तथा बंद स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में जलभराव और गंदगी की शिकायत वाले क्षेत्रों की विशेष निगरानी की जाएगी। अधिकारियों को स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने और जन्माष्टमी से पहले सभी तैयारियां पूरी करने को कहा गया है।

Leave a Comment