Search
Close this search box.

रामपुर मांझा पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर मांझा थाना पुलिस ने सोमवार को तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक दयाराम मौर्य मय हमराह क्षेत्र में भ्रमण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर तीनों आरोपियों को ग्राम तरांव से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुगले आजम पुत्र तल्ली, शमशेर पुत्र दरोगा तथा दरोगा पुत्र तल्ली, सभी निवासी ग्राम तरांव, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। तीनों अभियुक्त फौजदारी मुकदमा संख्या 1186/22, स्टेट बनाम मुगले आजम आदि से संबंधित वारंटी बताए गए हैं। यह मामला न्यायिक मजिस्ट्रेट, सैदपुर के न्यायालय में विचाराधीन है तथा इसमें धारा 323, 147 और 506 भादवि के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दयाराम मौर्य मय हमराह थाना रामपुर मांझा पुलिस शामिल रही।

रिपोर्टिंग उमेश यादव गाजीपुर।

Leave a Comment