Search
Close this search box.

अमित पटेल रिंकू बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, रोहनिया-सेवापुरी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

राजातालाब । भारतीय जनता पार्टी की नवगठित जिला कमेटी में अधिवक्ता एवं काशी विद्यापीठ के छात्र नेता अमित पटेल रिंकू को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर रोहनिया और सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों तथा अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके मनोनयन पर विभिन्न गांवों में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर हर्ष जताया और एक-दूसरे को बधाई दी।

राजातालाब तहसील क्षेत्र के बभनियाव, नागेपुर, हरसोस, मोहनसराय, मिल्की चक और बैरवन गांव में ग्रामीणों व अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ खुशी मनाई। भाजपा नेता समीर सिंह विशाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अमित पटेल रिंकू जैसे कर्मठ, जुझारू और युवा कार्यकर्ता को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी के माध्यम से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर समीर सिंह विशाल, गंजरी प्रधान अमित पटेल, अजय पटेल, लक्ष्मण पटेल, प्रदीप पटेल, अमित साहनी, अरविंद साहनी, सुरेंद्र राजभर, पद्मनाभन मिश्रा और सुजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में लोगों ने अमित पटेल रिंकू को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment