Search
Close this search box.

वाराणसी : शिक्षा और समाज सेवा के लिए नागेंद्र सिंह को दिया गया नवोदय गौरव सम्मान

वाराणसी। जयपुर में आयोजित एक विशेष समारोह में शिक्षा और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए DUDAR के Co-founder नागेंद्र सिंह को नवोदय विद्यालय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नवोदय परिवार वर्ल्ड वाइड द्वारा प्रदान किया गया, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि थे। 

इस पुरस्कार का उद्देश्य नवोदय विद्यालय के उन सदस्यों को सम्मानित करना था, जिन्होंने समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नागेंद्र सिंह को विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रभावशाली काम के लिए यह पुरस्कार दिया गया। 

बता दें की नागेंद्र सिंह की संस्था DUDAR बच्चों को कम लागत में पढ़ाई में मदद करने के लिए काम करती है। उनकी इस उपलब्धि ने बनारस और चंदौली के लोगों को गर्व का अनुभव कराया है। समारोह में कुल 51 लोगों को सम्मानित किया गया, जिसमें बनारस और चंदौली क्षेत्र से केवल नागेंद्र सिंह को यह सम्मान मिला।

Leave a Comment

और पढ़ें