Search
Close this search box.

गाजीपुर: पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर, बाइक बरामद

गाजीपुर: थाना जमनिया पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद की है।

उपनिरीक्षक अजय कुमार और उनकी टीम ने मु०अ०स’०334/2024 धारा 305/331(4) /317(2) BNS के तहत कारवाई करते हुए अभियुक्त प्रिंस कुमार पुत्र भरतलाल राम और सत्यपाल बिंद पुत्र पहलवान बिंद दोनों निवासी सब्बलपुर कला थाना जमनिया को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से चोरी की हिरो इस्पलेडर वाहन संख्या UP61BB5686 बरामद हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्त पहले भी मु. अ. स. 334/2024 धारा 305/331(4) 317(2) BNS में वांछित थे। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधिक कारवाई शुरू कर दी है। थाना जमनिया पुलिस की इस कारवाई से क्षेत्र में अपराधियों पर शिकंजा कसा गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें