Search
Close this search box.

वाराणसी: नेशनल इक्वल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामवचन यादव ने सरकार पर बोला जोरदार हमला

वाराणसी: नेशनल इक्वल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामवचन यादव ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार पर कहा कि यह एक राजनीति का हिस्सा है। राम बच्चन यादव ने सीधा प्रहार किया वर्तमान सरकार पर किया। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि बांग्लादेश के हिंदुओं की सहायता क्यों नहीं कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रश्न पूछते हुए कहा कि आप देश-विदेश घूम रहे हैं। लेकिन पड़ोसी देश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। उनके लिए आप कुछ नहीं बोल रहे हैं. उनसे जाकर क्यों नहीं मिल रहे है उनकी मदद क्यों नहीं कर रहे है।

उन्होंने आगे कहा की जहां एक तरफ बाटोगे तो काटोगे का नारा देते हैं यह इसी का हिस्सा है जो आपने नारा दिया यह साक्षात बांग्लादेशी दिखा रहे हैं, तो आप अपने देश के अंदर राजनीति कर रहे हैं और पड़ोसी देश आपको साक्षात प्रत्यक्ष रूप में उसको दिखा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें