Search
Close this search box.

चेतावनी बिंदु से एक मीटर निचे पहुंचा गंगा का जलस्तर, सफाई बनी बड़ी चुनौती 

वाराणसी : गंगा के जलस्तर लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है। रविवार को भी दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर कम हो रहा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जलस्तर 69.12 मीटर रिकार्ड किया गया। जलस्तर अब चेतावनी बिंदु से लगभग एक मीटर नीचे आ गया है। पानी हटने के साथ ही घाटों और तटवर्ती इलाकों में गंदगी और कीचड़ का आलम व्याप्त हो गया है। 

बता दें की गंगा का जलस्तर पिछले दिनों चेतावनी बिंदु को पार कर गया था। इसके साथ ही तटवर्ती इलाके में चुनौती बढ़ गई थी। आसपास के इलाके डूब गए थे। वहीं लोग घर-बार छोड़कर बाढ़ राहत शिविरों में शरण लिए थे। हालांकि पिछले तीन-चार दिनों से गंगा के जलस्तर में तेजी से गिरावट आ रही है।

वहीं पानी उतरने के साथ ही अपने घरों और आसपास के इलाके में सफाई में जुटे हुए हैं। हालांकि नगर निगम के लिए चुनौती बढ़ गई है। घाटों व अन्य इलाकों में सफाई करानी होगी। वरना गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है।

Leave a Comment

और पढ़ें