Search
Close this search box.

क्वाड लीडर्स समिट: पीएम इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में कैंसर के निदान के लिए 7.5 मिलियन डॉलर का देंगे अनुदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विलमिंगटन, डेलावेयर में क्वाड लीडर्स समिट के दौरे पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा आयोजित क्वाड कैंसर मूनशॉट कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में कैंसर परीक्षण, स्क्रीनिंग और निदान के लिए 7.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुदान की घोषणा की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, रोग का पता लगाने और उपचार के उद्देश्य से राष्ट्रपति बाइडेन की इस विचारशील पहल की गहराई से सराहना की। कैंसर मूनशॉट पहल में भारत के योगदान के रूप में प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि भारत इंडो-पैसिफिक में कैंसर की रोकथाम के लिए रेडियोथेरेपी उपचार और क्षमता निर्माण के लिए सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि GAVI और QUAD कार्यक्रमों के तहत भारत से वैक्सीन की 40 मिलियन खुराक की आपूर्ति से इंडो-पैसिफिक देशों को लाभ होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, “जब क्वाड कार्य करता है, तो यह केवल राष्ट्रों के लिए नहीं होता है, यह लोगों के लिए होता है और यही इसके मानव-केंद्रित दृष्टिकोण का वास्तविक सार है।”भारत डबल्यूएचओ की डिजिटल स्वास्थ्य पर वैश्विक पहल में अपने 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर के योगदान के माध्यम से कैंसर की जांच, देखभाल और निरंतरता के लिए डीपीआई पर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में इच्छुक देशों को तकनीकी सहायता भी प्रदान करेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें