प्रयागराज: महाकुंभ मेले में ड्यूटी के दौरान बुधवार को गाजीपुर जिले के उप निरीक्षक अंजनी राय का निधन हो गया।
उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है अधिकारियों ने उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी है।
गाजीपुर जिले के थाना गहमर के बसुका गांव निवासी, अंजनी राय 1995 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आरक्षित के रूप में की और बाद में प्रमोशन पाकर उप निरीक्षक बने। बीते दो वर्ष से वह बहराइच जिले में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।