सोनभद्र: गणतन्त्र दिवस भारत गणराज्य का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष 2025 में भारत का 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।
एक स्वतन्त्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इसे अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।
इसे लागू करने के 26 जनवरी की तिथि को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था।इस दिन हर भारतीय अपने देश के लिए प्राण देने वाले अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति राष्ट्र के नाम संदेश देते हैं। इस प्रकार ओबरा नगर के शारदा मंदिर डिग्री कॉलेज रोड ओबरा पैट्रोल फ्यूल पंप के सामने स्थित भारत सोशल वेलफेयर संस्था एवं भारत लाइव टीवी 24 प्रेस कार्यालय पर झंडारोहण कर इस कार्यक्रम को संपन्न किया गया और भारत सोशल वेलफेयर संस्था द्वारा चलाए जा रहे अभियान में आज कुछ बच्चों को काफी ,किताब, पेंसिल, रबर, कटर इत्यादि सामग्रियां बांटी गई।
यह बच्चे भी चाहते हैं कि वह अपने सपनों को पूरा करें लेकिन उनके पास उसके लिए साधन नहीं होते हमें इस समाज के बच्चों के सपनों को समझना चाहिए हम सभी को एक मजबूत समाज के निर्माण मे योगदान देना चाहिए हमें अपने समाज के हर व्यक्ति के सपनों का सम्मान करना चाहिए।
उन्हें समर्थन देना चाहिए यह हमारा कर्तव्य है कि हम उन बच्चों को सहायता प्रदान करें जिन्हें यहां तक बढ़ने का मौका नहीं मिला है उन बच्चों के सपनों को पूरा करने में हमारा साथ दीजिए हमें उनके साथ खड़े होकर उन्हें पढ़ने के लिए उत्साहित करना चाहिए।
इससे हम न केवल उनकी जिंदगी में एक पॉजिटिव बदलाव ला सकते हैं बल्कि हम एक समर्थ समाज की ओर कदम बढ़ा सकते हैं जब हम आर्थिक सहायता प्रदान करके बच्चों की शिक्षा में निवेश करते हैं तो हम उन बच्चों को उनके सपनों तक ले जाने का सफर आरंभ करते हैं। बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक करते हुए गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर भारत सोशल वेलफेयर संस्था संस्थापक मुस्ताक अहमद, अध्यक्ष किरण गौड़,सचिव विजय साहनी,कोषाध्यक्ष पुष्पा देवी, चरणजीत सिंह, किरण साहनी,किरन, प्रमोद पत्रकार,अनुज जयसवाल,कामेश्वर विश्वकर्मा, कन्हैया केसरी, विकास हलचल, धर्मेंद्र दुबे, गुंजा कुमारी, राजू जायसवाल, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।