Search
Close this search box.

वाराणसी: आज से नियमित चलेगी आगरा-बनारस वंदेभारत ट्रेन, जानिये शेड्यूल और किराया 

वाराणसी। ट्रेन नंबर 20175/20176 आगरा-बनारस वंदे भारत सोमवार से नियमित चलेगी। 20176 वंदे भारत सुबह छह बजे आगरा से रवाना होकर दोपहर एक बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। बनारस स्टेशन से अपराह्न 3.30 बजे रवाना होकर रात 10.20 बजे आगरा पहुंचेगी। बनारस स्टेशन से चलने वाली यह पहली सेमी हाईस्पीड वंदेभारत ट्रेन है। ट्रेन के चेयरकार का किराया 1500 रुपये और एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया 2785 रुपये प्रति यात्री है

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार ट्रेन प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, इटावा होते हुए आवाजाही करेगी। सात घंटे में आगरा-बनारस का सफर तय होगा। प्रयागराज व कानपुर और टूंडला जाने वालों के लिए भी इस ट्रेन से बहुत राहत होगी।

बनारस स्टेशन से चलने वाली यह पहली वंदेभारत ट्रेन है। पांच वंदेभारत ट्रेनें वाराणसी कैंट स्टेशन से चलती हैं। इसमें दो नई दिल्ली के लिए, एक पटना-लखनऊ, एक रांची-वाराणसी वंदेभारत और एक वाराणसी-देवघर वंदेभारत शामिल है। इस तरह बनारस ऐसा शहर हो गया है, जहां से 6 वंदेभारत ट्रेनों का संचालन होता है।

Leave a Comment

और पढ़ें