Search
Close this search box.

गाजीपुर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग: घर का सामान, अनाज, नगदी व गहने जलकर खाक, पीड़ित परिवार ने लगाई मदद की गुहार

गाजीपुर। थाना मरदह क्षेत्र के ग्राम सभा मुस्तफाबाद (बस्तपुर) में बुधवार शाम करीब 7 बजे तेजमन राजभर के घर में भीषण आग लग गई, जिससे पूरा घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

आग की चपेट में घर में रखा करीब 10 कुंतल गेहूं, दो बोरी चावल, नमक, तेल, मसाले समेत रोजमर्रा के सभी जरूरी खाद्य पदार्थ नष्ट हो गए। इसके साथ ही घर में रखी नगदी और गहने भी पूरी तरह जल गए, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

घटना के समय घर पर मौजूद चनरमी देवी ने आग देखकर शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था, लेकिन ग्रामीणों ने किसी तरह बकरियों को सुरक्षित बचा लिया।

घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है, ताकि परिवार को राहत मिल सके।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें