Search
Close this search box.

ट्रैक फ्रैक्चर पहचान कर आशुतोष कुमार ने तत्परता से संभावित रेल दुर्घटना टाली, सेफ्टी स्टार सम्मानित

वाराणसी। 16 अप्रैल 2026: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने 15 अप्रैल को महाप्रबंधक सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी मंडल के एक कर्मचारी को ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ’ घोषित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान चौरी चौरा स्टेशन पर ई.एस.एम. पद पर कार्यरत आशुतोष कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया।

आशुतोष कुमार ने 14 फरवरी 2026 को सरदार नगर रेलवे स्टेशन पर लाइन संख्या-01 पर ट्रैक विफलता की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क मार्ग से मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। जांच में उन्होंने पाया कि रेल में फ्रैक्चर हो गया है, जो गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता था। उन्होंने बिना देर किए इसकी सूचना स्टेशन मास्टर और इंजीनियरिंग विभाग को दी।

उनकी तत्परता, सतर्कता और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली के कारण एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई। उनके इस सराहनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें