गाजीपुर । जनपद के बरेसर थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। शनिवार 17 मई 2026 को थाना बरेसर पुलिस ने पाक्सो एक्ट एवं गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद मिश्र अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना बरेसर पर दर्ज मुकदमा संख्या 18/2026 से संबंधित वांछित आरोपी ग्राम सिपाह नहर के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू उर्फ बृजेश कुशवाहा पुत्र सनेही कुशवाहा निवासी जहूराबाद थाना बरेसर जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 64(2)(m) तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद मिश्र सहित थाना बरेसर पुलिस के अन्य जवान शामिल रहे।
उमेश यादव गाजीपुर।








