Search
Close this search box.

चन्दौली पुलिस का बड़ा एक्शन: 8.5 लाख का गांजा बरामद, बाइक से सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

चन्दौली । पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 32.100 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। नौगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कौवाघाट पुल के पास घेराबंदी कर बिना नंबर प्लेट की बाइक से गांजा ले जा रहे दो आरोपियों को दबोच लिया। बरामद गांजे की कीमत करीब 8.5 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बिहार के भभुआ निवासी मुलायम यादव और चन्दौली निवासी बलवन्त यादव उर्फ गुल्लू यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे रिश्तेदार हैं और बिहार से कम कीमत पर गांजा खरीदकर चन्दौली, मीरजापुर व सोनभद्र में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचते थे। इसी धंधे से वे कमाई करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को चन्दौली पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें