Search
Close this search box.

वाराणसी में बड़ा साइबर फ्रॉड रैकेट बेनकाब, सरगना समेत 9 गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित कुल 9 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लोगों को शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठग रहा था।

यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में साइबर अपराध के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

सोशल मीडिया विज्ञापनों से बिछाया जाता था जाल

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी META (फेसबुक-इंस्टाग्राम) और गूगल जैसे प्लेटफॉर्म पर प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से फर्जी विज्ञापन चलाते थे। इन विज्ञापनों के जरिए लोगों का डेटा जुटाया जाता और फिर उन्हें कॉल कर खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताकर झांसे में लिया जाता था।

आरोपी पीड़ितों से उनके डीमैट अकाउंट की लॉगिन आईडी और पासवर्ड हासिल कर लेते थे। इसके बाद फर्जी खरीद-बिक्री कर भारी नुकसान पहुंचाया जाता, ब्रोकरेज के नाम पर लेन-देन किया जाता, डीमैट अकाउंट से रकम निकालकर म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाती। इस तरह पीड़ितों को लाखों रुपये का नुकसान होता था।

Leave a Comment

और पढ़ें