Search
Close this search box.

ऑप्टीकेयर 2.0 का भव्य शुभारंभ, नोवा AI मशीन के साथ वाराणसी में शुरू हुआ आई-केयर का नया युग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: पहाड़िया स्थित ऑप्टीकेयर सनग्लासेस शोरूम में रविवार को भव्य री-ओपनिंग के साथ ऑप्टीकेयर 2.0 का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर अत्याधुनिक नोवा AI मशीन को लॉन्च किया गया, जो विजुअल केयर की दुनिया में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है।

ऑप्टीकेयर बीते 6 वर्षों से वाराणसी की जनता को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है और हर वर्ष कुछ नया करने की दिशा में प्रयासरत रहा है। ऑप्टीकेयर के ओनर अशफाक अहमद ने बताया कि वर्ष 2025 के अंत और 2026 के स्वागत के अवसर पर ऑप्टीकेयर 2.0 की शुरुआत की गई है।

उन्होंने बताया कि इस बार लॉन्च की गई नोवा AI मशीन व्यक्ति के विजुअल बिहेवियर का विश्लेषण कर उसके अनुसार कस्टमाइज्ड प्रोग्रेसिव लेंस डिजाइन करती है। यह तकनीक पूरी तरह आधुनिक है और ग्राहकों को अधिक सटीक व आरामदायक दृष्टि अनुभव प्रदान करती है। खास बात यह है कि यह नोवा AI मशीन पूरे बनारस में फिलहाल केवल ऑप्टीकेयर के पास उपलब्ध है, जो शहरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है।

शोरूम की री-ओपनिंग हर्ष माधोक (डायरेक्टर, संबिम ग्रुप) के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से फरहत मिर्जा, धनंजय उपाध्याय, जुनैद अहमद, व्यापारी नेटवर्क के फाउंडर अपूर्व मित्तल एवं व्यापारी नेटवर्क के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने ऑप्टीकेयर की पहल की सराहना करते हुए इसे वाराणसी के आई-केयर सेक्टर के लिए एक बड़ा कदम बताया।

Leave a Comment

और पढ़ें