गाजीपुर । संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को नगर मंडल से वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। वाराणसी के सिर गोवर्धनपुर स्थित गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी से भरे कलश के साथ निकली यात्रा को लंका मैदान स्थित श्री राम जानकी मंदिर से भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्रा अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए बबेड़ी पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का प्रतीक है।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह और युवा नेता अभिनव सिन्हा ने भी संत रविदास के विचारों को समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राजेश सोनकर, प्रो. शोभनाथ यादव, सरिता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।









