Search
Close this search box.

मटिहवा घाट के पास पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

चितरंगी/बगदरा क्षेत्र के मटिहवा घाट के समीप उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने छुईला के पेड़ से एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटका हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर बगदरा चौकी पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है तथा मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें